जोभी के सिकिया जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
टाटीझरिया प्रखंड के आंगो थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय उपेंद्र अगेरिया के रूप में हुई है, जो चाऊमीन की दुकान में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया प्रखंड के आंगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जोभी के सिकिया जंगल में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मंगरपट्टा निवासी 22 वर्षीय उपेंद्र अगेरिया (पिता स्व. कौलेश्वर अगेरिया) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उपेंद्र दारू चौक स्थित एक चाऊमीन की दुकान में काम करता था। रविवार को स्थानीय लोगों ने जंगल में उसका शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आंगो पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। आंगो थाना प्रभारी जानु कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



