बीआरसी बरकट्ठा में कार्यशाला का आयोजन
बीआरसी बरकट्ठा में कार्यशाला का आयोजन - स्कूलों में 30 अप्रैल में तक चलाया जाएगा

बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र बरकट्ठा में बुधवार को रुआर के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने की। रुआर कार्यक्रम 2026 के विषय वस्तु में प्रवेश कराते हुए सीआरपी रामकृष्ण पांडेय ने कहा कि राज्य परियोजना निदेशक रांची व जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी हजारीबाग के आदेशानुसार 5 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करने के लिए स्कूल रुआर 2026 कार्यक्रम है। बताया कि रुआर का अर्थ स्कूल वापस लौटना होता है। इसके तहत 5 से 18 आयु वर्ग के उन बच्चों को चिन्हित कर सरकारी स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करना है जो अनामांकित हैं।
इसमें ड्रॉप आउट बच्चों का भी नामांकन करना है। उनकी उपस्थिति ई विद्या वाहिनी में दर्ज कर नियमित अनुश्रवण करना है। वहीं कार्यशाला में 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। प्रमुख रेणु देवी ने रुआर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों को प्रेरित किया। प्रखंड 20 सूत्री समिति अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने सभी विद्यालयों के कुल नामांकन की स्थिति एवं रुआर कार्यक्रम के तहत होने वाले नए नामांकन की संख्या प्राप्त की। एमआईएस कोऑर्डिनेटर आसिफ अली ने विद्यालयों से अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बच्चों का डेटा प्रस्तुत किया। कार्यशाला में बीपीएम धीरज कुमार शर्मा, शिक्षक पवन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, जयलाल प्रसाद, रामसेवक पासवान, अब्बास अंसारी, अशोक पासवान, सुकर ठाकुर, मुकेश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार यादव, गौतम सिंह, गुलाब प्रसाद, सीआरपी शशि भूषण कुमार सिंह, फलजीत राणा, आसिफ अली समेत आदि लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


