Workshop on Organic Farming Held in Ichak to Promote Environmental Protection जैविक खेती के महत्व पर कार्यशाला आयोजित, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsWorkshop on Organic Farming Held in Ichak to Promote Environmental Protection

जैविक खेती के महत्व पर कार्यशाला आयोजित

इचाक में जैविक खेती पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। विधायक मनोज यादव और अन्य वक्ताओं ने किसानों को जैविक खेती अपनाने के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 26 Dec 2024 05:21 PM
share Share
Follow Us on
जैविक खेती के महत्व पर कार्यशाला आयोजित

इचाक, प्रतिनिधि। दुर्गा नगर इचाक मोड़ जैविक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक मनोज यादव, अमित कुमार यादव, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता और बटेश्वर प्रसाद मेहता ने विचार रखे। कार्यक्रम में मौजूद किसानों को जैविक प्रणाली खेती करने की सलाह वक्ताओं ने दी। कहा कि जैविक प्रणाली अपनाने से स्वास्थ्य के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण सहजता से हो सकेगा। फसल में गुणवत्ता की वृद्धि के लिए जैविक खेती अपनाना जरूरी है। जिससे समाज के साथ-साथ मानव जीवन और पर्यावरण का संरक्षण संभव है। कार्यशाला में मौजूद किसानों को कार्यक्रम के दौरान का पौधा विपरीत कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम में संजीव कुशवाहा जैविक खेती से किसान अपनी स्वास्थ्य के साथ आप आर्थिक सुधार ला सकते हैं। मौके पर सुबोध यादव कालीचरण मेहता गोविंद मेहता अवध यादव जितेंद्र मेहता बसंत मेहता विजय मेहता अनिल मेहता कृष्णा मेहता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।