अखिल भारतीय हड़ताल को वामपंथियों ने दिया समर्थन

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग में श्रमिक संगठनों ने मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता के खिलाफ 12 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया। वाम दलों ने इस हड़ताल का समर्थन किया है। बैठक में बताया गया कि बजट में वीभीजी रामजी के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। केंद्र सरकार से चार श्रम संहिता वापस लेने की मांग की गई।

अखिल भारतीय हड़ताल को वामपंथियों ने दिया समर्थन

हजारीबाग, प्रतिनिधि। मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता को देश में लागू करने के विरुद्ध देश के मान्यता प्राप्त दस श्रमिक संगठनों एवं स्वतंत्र फेडरेशनों के द्वारा दिनांक 12 फरवरी को आहुत एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल को हजारीबाग के वाम दलों ने पुर्ण समर्थन किया है। इस संबंध में। एक बैठक सीपीआई कार्यालय में सीपीएम के जिला सचिव गणेश कुमार सीटू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में बताया गया कि वर्तमान बजट में वीभीजी रामजी के लिए एक रुपया का भी प्रावधान नहीं किया गया है। ये संहिता लाने के पहले मोदी सरकार ने देश के 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया जिससे सरकारी और स्थाई नौकरी करने वाले मजदूर, कर्मचारी और अधिकारियों की मुश्किलें बहुत बढ़ गई है।

इसलिए वाम दल केन्द्र सरकार से मांग करती है कि अविलंब वीभीजी रामजी एवं चार श्रम संहिता को वापस लिया जाय। इस बैठक में सीपीआई के जिला सचिव अनिरुद्ध प्रसाद, महेन्द्र राम, स्वदेशी पासवान, मजीद अंसारी, अनवर हुसैन, भाकपा-माले के रोहित मेहता, मदन सिंह, सुधीर यादव, सी पी एम के तापेश्वर राम, ईश्वर महतो, सुरेश कुमार दास सहित कई साथियों ने बैठक में भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।