फैक्ट्री प्रबंधक पर केस दर्ज

Mar 03, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

नरसिम्हा आयरन एंड स्टील फैक्ट्री में मजदूर जितेन्द्र राम की मौत के मामले में उनकी पत्नी बबीता देवी ने फैक्ट्री प्रबंधक और कोयला लोडर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रबंधक और लोडर की लापरवाही के कारण पति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फैक्ट्री प्रबंधक पर केस दर्ज

कटकमसांडी। प्रतिनिधि नरसिम्हा आयरन एंड स्टील फैक्ट्री में मजदूर मौत मामले में मृतक जितेन्द्र राम की पत्नी बबीता देवी ने फैक्ट्री प्रबंधक और कोयला लोडर के खिलाफ केस दर्ज कराया है । जिसमें आरोप लगाया गया है कि फैक्ट्री प्रबंधक के लापरवाही के कारण मौत हुई है ।साथ ही उन्होंने लोडर पर भी लापरवाही करने का आरोप लगाया है । जिसमें कहा है कि लोडर की लापरवाही के कारण ही पति की मौत हुई है । इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि थाना कांड संख्या 32/26 के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है ।

मामले में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।