डिवाइन मर्सी आश्रम में मनाया गया महिला दिवस

Mar 10, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग में डिवाईन मरशी आश्रम में महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फूल देकर महिलाओं को सम्मानित करने से हुई। फादर जीन्स एंथनी ने महिलाओं के संघर्ष की सराहना की और कहा कि वे सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। समारोह में उपहार भी वितरित किए गए।

डिवाइन मर्सी आश्रम में मनाया गया महिला दिवस

हजारीबाग प्रतिनिधिडिवाईन मरशी आश्रम, कैनरी हील रोड, डीपुगढा मे महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सभी को फूल देकर सम्मानित किया गया। इसमे आश्रम से जुडे विभिन्न महिलाओ ने भाग लिया। फादर जीन्स एंथनी ने कहा कि महिलाओ ने महिलाओ की अस्मिता, अस्तित्व के लिए काफी संघर्ष किया है। जिसके कारण आज हमलोग महिलाओ का दिवस मनाते है। महिलाए आज सभी क्षेत्र मे आगे बढ रही है।समाज मे महिलाओ की आधी आबादी है। आज पुरूषो के साथ साथ महिलाए कदम से कदम मिलाकर चल रही है। समाज के विकास के लिए हमे महिलाओ को सम्मान देना जरूरी है।

समारोह के बाद सभी को गिफ्ट दिया गया। इस कार्यक्रम में फादर बिनॉय, सिस्टर एलिस, सिस्टर प्रेमलता, एलिना, आनंदिनी तिरिल, सिसिलिया, सुजीता, तनीश, निर्मल, रोजलीना तथा मुकुल उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।