आधी आबादी की नजर हजारीबाग के डिप्टी मेयर कुर्सी पर

Mar 01, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग में 2026 के निकाय चुनाव में महिलाओं की बड़ी जीत के बाद, डिप्टी मेयर पद पर उनकी नजरें टिकी हुई हैं। 36 वार्डों में से 22 महिला प्रतिनिधि चुनी गई हैं। राजनीतिक हल्कों में चर्चा हो रही है कि महिलाओं का योगदान अब केवल प्रतीकात्मक नहीं रहा, वे सत्ता के केंद्र तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

आधी आबादी की नजर हजारीबाग के डिप्टी मेयर कुर्सी पर

हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि 2026 हजारीबाग निकाय चुनाव में महिलाओं के जोरदार व बड़ी जीत के बाद अब आधी आबादी की नजर डिप्टी मेयर के पद पर टिकी गई है। राजनीतिक हल्को में इस बात की चर्चा जोरों पर है। राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं के राजनीतिक संस्कृति हो रहे बदलाव ने अपनी ताकत को पहचानते हुए महत्वपूर्ण योगदान के लिए कमर कस ली है । कुल 36 वार्डों में से इसबार 22 महिला प्रतिनिधि सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी । जागरूक समाज महिलाओं को अब केवल प्रतीकात्मक रूप में भी नहीं देख रहीं हैं। बल्कि सत्ता के केंद्र चाह रहीं हैं।

इसी वजह से परिणाम की घोषणा के साथ ही डिप्टी मेयर पद के लिए महिला प्रत्याशियों की ओर से गणितीय समीकरण के तहत राजनीतिक व कूटनीतिक प्रयास शुरू हो गया है। अवसर भी होली का है इसलिए महौल बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। चुनाव इस दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा कि कई युवा, शिक्षित और सामाजिक रूप से सक्रिय महिला उम्मीदवारों ने बड़ी जीत हासिल की है। नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास में अब महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ऐसे भी यह जनता से जुड़ा हुआ चुनाव था और सभी प्रत्याशी जनता के समर्थन से जीतें हैं। हालांकि डिप्टी मेयर पद का चुनाव भी इस बार काफी कांटे का रोमांचक होने के आसार में है । इसलिए वार्ड पार्षदों का बल्ले बल्ले है। इस चुनाव में कई राजनीतिक दलों के नेताओं की साख भी दांव पर लगी हुई थी । इसमें झामुमो, भाजपा, कांग्रेस, लेफ्ट के साथ कई राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशी मेयर पद जोर अजमाइस कर रहे थे । लेकिन मुख्य दलों के समर्थित प्रत्याशियों के हार जाने से निगम की राजनीति ने दूसरी करवट ली है। हजारीबाग को सुंदर, सशक्त व विकसित बनाने के सपने दिखाने वाले को भी हजारीबाग के मतदाताओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर जवाबदेही सौप दी है। अब आधी आबादी पर निगम वासियों की नजर है। क्योंकि इस बार के मतदान ने मतदाताओं की जागरुकता भी परिलक्षित कर दी है। इस बार दर्जन से अधिक पुराने वार्ड पार्षद भी जीतकर आए हैं। इसमें भी महिलाओं की संख्याबल अधिक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।