इचाक थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी विधवा महिला ने डीएसपी विवेकानंद ठाकुर से मिलकर पड़ोसियों के खिलाफ डायन कह कर प्रताड़ित की शिकायत दर्ज कराई है। राजद जिलाध्यक्ष संजर मलिक ने महिला को डीएसपी विवेकानंद ठाकुर भेंट करवाया। बताया कि महिला पिछले दो माह से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही है। महिला अपने दिव्यांग पुत्र के साथ थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ आवेदन सौंपा था। जिस पर कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध महिला ने डीएसपी से मिलकर अपनी जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। थाना का चक्कर लगा कर अब थक चुकी महिला ने इंसाफ के लिए खुद ही निकल पड़ी है। महिला की शिकायत सुनकर डीएसपी ने इचाक थानाप्रभारी से बात कर मामले की हकीकत की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। जिसके आलोक में थानाप्रभारी अजीत कुमार ने घटनास्थल पर जाकर मामले के संबंध में लोगों से जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि महिला ने थाना में आवेदन दिया है जिसके आलोक में 107 का केस दर्ज किया गया है। इसके बाद भी गांव जाकर मामले की तहकीकात की गयी।
अगली स्टोरी