ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागजोहार जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री का स्वागत, उमड़ा जनसैलाब करने वालों में ये थे शामिल

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री का स्वागत, उमड़ा जनसैलाब करने वालों में ये थे शामिल

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास को सदर विधानसभा के कई जगहों पर स्वागत किया गया। कोर्रा, केसुरा मोड़, मेरू और झुमरा डीपो चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास...

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री का स्वागत, उमड़ा जनसैलाब करने वालों में ये थे शामिल
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागTue, 15 Oct 2019 02:24 AM
ऐप पर पढ़ें

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास को सदर विधानसभा के कई जगहों पर स्वागत किया गया। कोर्रा, केसुरा मोड़, मेरू और झुमरा डीपो चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास और सदर विधायक मनीष जायसवाल के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। झुमरा डीपो चौक में बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश प्रसाद और पुनाय मुखिया विनीता देवी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। झुमरा डिपो चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आपलोगों से आशीर्वाद लेने आया हूं। प्रजातंत्र में जनता मालिक होती है और मैं जनता को पांच वर्षों का हिसाब देने आया हूं। पांच वर्षों में हजारीबाग सहित पूरे झारखंड में सड़कों का जाल बिछाया गया है। कांग्रेस, जेएमएम और राजद के लोगों ने झारखंड को 14 वर्ष तक लूटने का काम किया है। पानी, बिजली और सड़क पर कोई ध्यान नहीं दिया। पांच वर्षों में हर घर में बिजली पहुंचाया गया। यहां तक की पहाड़ों तक हमने बिजली पहुंचाया। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार से विकास तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां-बहनों की तकलीफ को समझे और उज्जवला गैस के तहत नि:शुल्क गैस सिलेंडर बांटा गया। झारखंड पहला ऐसा राज्य है जहां सिलेंडर के साथ गैस चूल्हा भी मुफ्त दिया गया। डबल इंजन की सरकार ने डबल सिलेंडर भी दिया और तीन लाख और सिलेंडर बांटा जाएगा। 70 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार सिर्फ लूटने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ पांच वर्षों में हर क्षेत्र में काम किया है। पहले पेंशन छह सौ रुपया मिलता था, अब वह एक हजार रुपए दिया जा रहा है। बच्चियों के लिए सुकन्या योजना शुरू की गई है। इसमें जन्म से लेकर शादी तक 70 हजार रुपए बच्चियों को दिया जाता है। महिलाओं के लिए सखी मंडल का गठन किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू की गई। गोल्डन कार्ड शुरु किया गया, जिससे पांच लाख तक मुफ्त इलाज आप करा सकते हैं। 2014 से भी अधिक सीटें लोकसभा में मिली। इससे साफ जाहिर है कि विकास पर वोट दिया गया। इसी तरह फिर विधानसभा में विकास पर वोट देकर 65 से अधिक सीटों पर जीताने का काम करें। स्वागत करने वालों में ये थे शामिल जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सदर और बरकट्ठा विधानसभा के कई जगहों पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, सदर विधायक मनीष जायसवाल और जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सदर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि विजय प्रसाद, बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, आनेश्वर प्रसाद, दशरथ यादव, जयशंकर मिश्रा, राजेश कुमार शर्मा, कौलेश्वर रजक, मुखिया विनीता देवी, लक्ष्मी देवी, वीरेंद्र यादव, राजन सिन्हा, बसंत नारायण सिंह, गोपाल देव, विजय प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे। पॉकेटमारों की रही चांदी मेरू और झुमरा में पॉकेटमारों की चांदी रही। मेरू के संजय पांडेय के 3500, अजीज मियां के 1000, रसिक शिरोमणी के 3700, भरत सिंह के 3200, सीताराम प्रसाद के 4200, जबरा निवासी अब्दुल माजिद के 3800 रुपए पॉकेटमारों ने उड़ाए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम झुमरा डीपो के पास सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया था। इसका कमान प्रशिक्षु आइएएस सह बीडीओ समीरा एस, टाटीझरिया बीडीओ साइनी तिग्गा, टाटीझरिया थानाप्रभारी देवेंद्र प्रसाद सिंह और दारू थानाप्रभारी कमान संभाल रखे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें