वार्ड नंबर 27 के कई मोहल्ले में गहराया जल संकट

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग मे वार्ड नंबर 27 के कई मोहल्लों में गहराया जल संकट भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरसे लोग हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंब

वार्ड नंबर 27 के कई मोहल्ले में गहराया जल संकट

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 27 के निवासियों के लिए भीषण गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति एक बड़ी समस्या बन गई है। पिछले कुछ दिनों से वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड के कई हिस्सों में पिछले 4-5 दिनों से पाइपलाइन से पानी नहीं आ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में जब पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब नल सूखे पड़े हैं। लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों, जैसे पीने का पानी, नहाना और खाना बनाने के लिए भी दूसरे मोहल्लों में लगे चापाकल या निजी बोरिंग पर निर्भर रहना पड़ रहा है।वार्ड

के निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग को सूचित किया गया है, लेकिन अब तक न तो पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई और न ही टैंकर के जरिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। कामकाजी लोगों और बुजुर्गों को पानी ढोने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल प्रभाव से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो वार्ड के लोग सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।