ग्रीष्मकालीन जल संकट से निपटने के लिए प्रखंड सभागार में नीर चौपाल आज

Apr 08, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

बरही प्रखंड कार्यालय सभागार में ग्रीष्मकालीन जल संकट से निपटने के लिए नीर चौपाल का आयोजन किया गया है। बीडीओ जयपाल महतो ने बताया कि इस चौपाल में पंचायत प्रतिनिधि और आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। पानी की समस्या जानकर कार्ययोजना बनाई जाएगी और समय सीमा के भीतर समाधान किया जाएगा।

ग्रीष्मकालीन जल संकट से निपटने के लिए प्रखंड सभागार में नीर चौपाल आज

बरही, प्रतिनिधि। ग्रीष्मकालीन जल संकट से निपटने के लिए बरही प्रखंड कार्यालय सभागार में नीर चौपाल का आयोजन किया गया है। बीडीओ जयपाल महतो ने बताया कि ग्रीष्मकालीन जल संकट से निपटने के लिए नीर चौपाल में कार्ययोजना बनाया जाएगा। चौपाल में आम नागरिकों के साथ साथ जिला परिषद के उपाध्यक्ष, प्रमुख, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। गांव पंचायत जहां पीने के पानी की समस्या है वहां के पंचायत प्रतिनिधि समस्या बताएंगे। समस्या जानने के बाद पेयजल संकट दूर करने के लिए कार्ययोजना बनाया जाएगा और समय सीमा के अंदर समस्या दूर किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।