Hazaribagh News: हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कैंप में मतदाताओं की उमड़ी भीड़
Hazaribagh News: हिंदुस्तान पड़ताल हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कैंप का आयोजन लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए बूथों पर उमड़े मतदाता

Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शनिवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आयोजित इस कैंप में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की लंबी कतारें देखी गईं। 10:00 से ही बूथ पर मतदाताओं का आना-जाना शुरू हो गया। दिन भर चहल-पहल बनी रही। बीएलओ पूरी तत्परता के साथ नागरिकों के आवेदनों का निस्तारण करते नजर आए। मतदाता सूची में नाम चढ़ने को लेकर मतदाताओं में जो असमंजस की स्थिति थी। बहुत हद तक उसका समाधान होता नजर आया।सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे पांच मतदाताओं के अनुभव कुछ इस प्रकार बताए।
कोट
मैंने फॉर्म-6 भरा है। बीएलओ ने मुझे प्रक्रिया बहुत सरल तरीके से समझाई। पहली बार मतदान करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।
रक्षा कुमारी
प्रथम बार मतदाता
कोट
मेरे नाम की वर्तनी में पिछले कई वर्षों से गलती थी। आज बीएलओ के पास आकर तुरंत आवेदन जमा कर दिया है। अब उम्मीद है कि सुधार हो जाएगा।
अंशु देवी
गृहणी
कोट
उम्र अधिक होने के कारण मुझे कतार में लगने में परेशानी होती थी, लेकिन यहाँ दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अलग से सहायता केंद्र की व्यवस्था है। काम बहुत जल्द हो गया।
त्रिवेणी ओझा
वरिष्ठ नागरिक
कोट
मैं अपने निवास स्थान के पते को अपडेट कराने आई थी। दस्तावेज के अभाव में पहले थोड़ी घबराहट थी, लेकिन बीएलओ ने मुझे स्पष्ट मार्गदर्शन दिया कि कौन से दस्तावेज मान्य होंगे।
एकता कुमारी
मेरे पिता का देहांत हो गया है। उनका नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फॉर्म-7 के संबंध में संशय था, जिसे बीएलओ ने मौके पर ही दूर कर दिया।
लक्ष्मी कांत
व्यवसायी
शिविर में लोगों की सुविधा का भी रखा गया ख्याल
निगम क्षेत्र के बूथों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, बैठने की छायादार व्यवस्था और सहायता डेस्क की विशेष सुविधा दी गई थी। बीएलओ ने स्पष्ट किया कि नए आवेदकों के लिए अब माता-पिता के पहचान विवरण का उल्लेख करना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में मतदाता पहचान पत्र को लेकर कोई विसंगति न हो।
कोट
निगम क्षेत्र के नागरिकों से आह्वान है कि यदि किसी कारणवश वे आज कैंप में नहीं पहुंच पाए, तो वे ऑनलाइन पोर्टल या आगामी तिथि पर अपने संबंधित बूथ पर जाकर आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान, निवास और आयु प्रमाण पत्र के साथ आवेदन अवश्य करें। लोकतंत्र की इस सबसे छोटी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण कड़ी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है। कैंप में उमड़ी यह भीड़ स्पष्ट संकेत दे रही है कि हजारीबाग का जागरूक मतदाता अपने मताधिकार के प्रति पूरी तरह सचेत है।
अविनाश कुमार यादव
डिप्टी मेयर
नगर निगम
हजारीबाग
फोटो कैप्शन
एएम1 रक्षा कमारी
एएम 2 अंशु देवी
एएम 3 त्रिवेणी ओझा
एएम 4 एकता कुमारी
एएम 5 लक्ष्मीकांत
एएम 6 डिप्टी मेयर और अविनाश कुमार यादव
एएम 7 बूथ पर मतदाताओं की भीड़
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


