वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने लगाया होली की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर
हजारीबाग में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ विनीत अग्रवाल और अमर विनायक ने किया। रक्त की कमी के कारण थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने अन्य संस्थाओं से भी मदद की अपील की।

हजारीबाग प्रतिनिधि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए होली की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने 59वीं बार एवं जैन युवा परिषद परिषद के महासचिव अमर विनायक ने 45वीं बार रक्तदान करके किया तत्पश्चात् मोहित जैन लुहाड़िया, अभिषेक शर्मा भावना शर्मा, ओम प्रकाश,धीरज सोनी, अभिषेक अग्रवाल, राजा दत्ता आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। निर्मल जैन ने कहा वर्तमान समय में ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता काफी कम हो गई जिससे रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों को विशेष कर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं से अनुरोध किया है कि वे रक्तदान शिविर लगाकर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें। शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के महासचिव विनीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल एवं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर टेक्नीशियन एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


