ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागतिरंगा यात्रा में वीर शहीदों अमर रहे.. के नारों से गूंज उठा विष्णुगढ़

तिरंगा यात्रा में वीर शहीदों अमर रहे.. के नारों से गूंज उठा विष्णुगढ़

बुधवार को पूरा विष्णुगढ़ वीर शहीदों के नारों से गूंज उठा। विष्णुगढ़ में सबसे लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। करीब पांच किमी लंबी विष्णुगढ़...

तिरंगा यात्रा में वीर शहीदों अमर रहे.. के नारों से गूंज उठा विष्णुगढ़
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागThu, 11 Aug 2022 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। बुधवार को पूरा विष्णुगढ़ वीर शहीदों के नारों से गूंज उठा। विष्णुगढ़ में सबसे लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। करीब पांच किमी लंबी विष्णुगढ़ के ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए हर घर से लोगों के कदम निकल पड़े। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच भी लोगों का जोश व उल्लास कम नहीं हुआ। कतारबद्ध तरीके से करीब दस हजार से अधिक लोग शामिल होकर लोगों में देशभक्ति का जोश भरते रहे। हर हाथ में तिरंगा से पूरे प्रखंड का माहौल तिरंगामय हो गया। विष्णुगढ़ प्रखंड प्रशासन की इस अनूठी पहल की लोगों ने काफी प्रशंसा की। तिरंगा यात्रा की शुरूआत विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर से शुरू हुई। जो सातमील मोड़, विष्णुगढ़ थाना, ब्लॉक रोड़, चेडरा, अखाड़ा चौक होते हुए विष्णुगढ़ उच्च विद्यालय परिसर पहुंचकर जन गण मन राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में सभी जनप्रतिनिधि, आंगनबाडी सेविका, सहिया, सखी मंडल की महिलाएं, राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता, डीलर समेत विष्णुगढ़ उवि, मवि विष्णुगढ़, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बाल विकास विद्यालय, गुरूग्राम पब्लिक स्कूल, बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल, चैतन्य आवासीय विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका उवि, एम्बिशन पब्लिक स्कूल समेत अन्य कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में रंग भर दिया। यात्रा में भारत माता, झांसी की रानी, कस्तूरबा, पद्यामती, दुर्गावती, भगत सिंह, चंद्रशेखर समेत अन्य कई महापुरूषों की वेशभूषा में सजे बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे। तिरंगा यात्रा में विधायक जेपी पटेल के अलावा जिप सदस्य शेख तैयब, प्रमुख जैबुन निशा, उपप्रमुख सरयू साव, बीडीओ संजय कोंगारी, सीओ रामबालक कुमार, भुवनेश्वर पटेल, गुरू प्रसाद साव, केबी मंडल, निर्मल कुमार, चंद्रशेखर, दुलारचंद पटेल, संतोष पटेल, राजू श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव, मुन्नी देवी, मुनिया देवी, बेलाल अंसारी, अशोक गुप्ता, महेन्द्र महतो, नवलकिशोर वर्मा, राजेन्द्र सिंह, रीना बर्मन समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें