होली में हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन करेगी सख्त कार्रवाई
विष्णुगढ़ में होली के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में होली को शांति और सद्भावना से मनाने, प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने और अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। डीजे साउंड के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई।

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। होली के त्योहार को लेकर शुक्रवार को विष्णुगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य एवं ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में होली का त्योहार शांति, सौहार्द एवं सद्भावना के साथ मनाने पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने होली त्योहार को लेकर प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की जानकारी साक्षा की। कहा कि होली का त्योहार लोग हर्षोल्लास के साथ मनाएं। इस दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग या सांप्रदायिक सद्भाव विघ्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन वैसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। बैठक में अवैध एवं देशी शराब के निर्माण एवं बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।
जिसमें कहा गया कि ऐसे कारोबारियों की गुप्त सूचना प्रशासन को दें। उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। होली में डीजे साउंड के उपयोग पर पाबंदी, निश्चित स्थान पर होलिका दहन करने, शराब एवं मादक पदार्थोे के सेवन, बिना सहमति के दूसरे पर रंग लगाना समेत कई तरह के प्रतिबंधों पर चर्चा हुई। होली में सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रशासन की गश्ती जारी रहेगी। मौके पर कई जनप्रतिनिधि एवं दोनों समुदाय के कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


