Hazaribagh News: बरही दुलमाहा के विकास कुमार सीएपीएफ में एसिस्टेंट कमांडेंट बने
हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Hazaribagh News: बरही के तेलोडीह गांव के विकास कुमार अब सीएपीएफ में एसिस्टेंट कमांडेंट बन गए हैं। उन्होंने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में 277वां स्थान प्राप्त किया। विकास की प्रारंभिक शिक्षा तेलोडीह के प्राथमिक विद्यालय से हुई और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उनके परिवार और गांव में उनकी सफलता पर खुशी का माहौल है।

Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। बरही के दुलमाहा पंचायत के तेलोडीह गांव के विकास कुमार सीएपीएफ में एसिस्टेंट कमांडेंट बन गए हैं। विकास कुमार शिक्षक राजकुमार रविदास के पुत्र हैं। विकास कुमार यूपीएससी सीएपीएफ की परीक्षा 2025 के आल इंडिया रैंक में 277वां स्थान प्राप्त किया है। विकास कुमार की प्रारंभिक शिक्षा तेलोडीह के प्राथमिक विद्यालय में और कक्षा 6 से कक्षा 12 वीं तक नवोदय विद्यालय बोंगा हजारीबाग में हुई है । दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक और इग्नू से स्नातकोत्तर की परीक्षा पास की है। विकास बचपन से ही मेघावी छात्र रहे हैं। सफलता का श्रेय अपने माता पिता और भाई को दी है जिन्होंने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।
विकास कुमार की सफलता पर पूरे गांव और पंचायत में हर्ष है। फोटो बरही पी 2: फाइल फोटो विकास कुमार।


