प्रधानमंत्री की मन की बात सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की देता है प्रेरणा: मनोज यादव
बरही विधानसभा के खोड़ाहार पंचायत में विधायक मनोज कुमार यादव ने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश को प्रेरणादायक बताया और कार्यकर्ताओं से इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बरही, प्रतिनिधि। बरही विधानसभा के खोड़ाहार पंचायत आदिवासी टोला बूथ संख्या 284 में विधायक ने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने किया। विधायक मनोज कुमार यादव ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने देशवासियों से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। विधायक मनोज यादव ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मन की बात देशवासियों को सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है。
कार्यकर्ताओं का संदेश
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चन्द्रवंशी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव, उपमुखिया रोहित यादव, सेवानिवृत्त रेंजर दिलीप एक्का, परमेश्वर यादव, अरुण चंद्रवंशी, महेश यादव, पूनम कच्छप, मकदली बाड़ा, विक्टोरिया टोप्पो, बिक्सी टोप्पो, पूनम एक्का, गुलेन्द्र यादव, फुलकेरिया किंडो, चांदमुनी धान, सुकरो लिंडा, मुन्नी तिर्की, जोनसन बाड़ा, बिपिन बाड़ा, सुजीत एक्का, रौशन टोप्पो, रवि बाड़ा, राहुल कच्छप, सोमर दा, दीपक कुमार, सुरेश एक्का समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


