केरेडारी प्रखण्ड में धूमधाम से मनाई गई होली का त्योहार

Mar 05, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

केरेडारी थाना क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चे, बूढ़े, युवक, युवतियां और महिलाएं रंग, गुलाल और अबीर उड़ाते हुए नजर आए। डीजे की धुन पर सभी ने नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही, होली से पहले होलिका दहन की रस्म भी निभाई गई।

केरेडारी प्रखण्ड में धूमधाम से मनाई गई होली का त्योहार

केरेडारी प्रतिनिधि केरेडारी थाना क्षेत्र में छिटपुट घटना के साथ साथ होली का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मानाई गई। इस अवसर पर होली में बच्चे,बूढ़े,युवक युवतियां और महिलाओं ने बुधवार को जमकर रंग गुलाल और अबीर उड़ाए । वहीं बच्चो ने आतिशबाजी भी किए। होली के त्योहार में बच्चे बूढ़े,यवुक ,युवतियों के साथ साथ महिलाओ ने रंग ,गुलाल में डूबे रहे। लोगो ने अपनी अपनी टोलियां बनाकर बड़े बुजुर्गों को अबीर लगाकर पैर छूकर आशीर्वाद लिए। हमउम्र दोस्तो ,सहलियो को अबीर लगाकर, गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई व शुभकामनाएं दिया । गांव के चौक चौराहे पर डीजे के साउंड में युवक,युवतियों, बच्चे और महिलाओं ने अपने जोड़ियों के साथ टोली बनाकर नागपुरी,भोजपुरी, और होली के गीतों पर बुधवार को सुबह से लेकर देर रात तक जमकर थिरकते दिखे गए।

साथ ही लोगो ने एक दूसरे के घर जा कर लज़ीज़ भोजन के साथ साथ पुआ पकवान का भी लुफ्त उठाये।इसके पूर्व सोमवार की रात्रि 1 से 2 बजे तक और किसी किसी गांव में मंगल को अहले सुबह आरंडी डाल को सरसों के डाटी बीच जलाकर होलिका के रूप में दहन करते हुए गांव के पाहन के द्वारा अरंडी डाल को काटा गया। वहीं पाहन द्वारा अच्छी पैदावार की संकेत जाहिर किये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।