सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन शुरू
बरही अनुमंडलीय अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को यह वैक्सीन दी जा रही है, जो सुरक्षित है और केवल एक बार लगाई जाती है। डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि वैक्सीनेशन महिलाओं को कैंसर से बचाने का प्रभावी उपाय है।

बरही, प्रतिनिधि। बरही अनुमंडलीय अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया। शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि 14 से 15 वर्ष के किशोरियों को इससे बचाव का वैक्सीन दिया जा रहा है। यह वैक्सीन सभी तरह से सुरक्षित है और सिर्फ एकबार ही दिया जाता है। डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का कारगर उपाय है वैक्सीनेशन। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की जानकारी तीसरे स्टेज में ही हो पाती है और तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। तीसरे स्टेज में सर्वाइकल कैंसर का इलाज बहुत ही मुश्किल होता है।
उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन बरही अनुमंडलीय अस्पताल में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को दी जा रही है। वैक्सीनेशन को लेकर किशोरियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


