विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला लोकहितकारी बजट: रंजन चौधरी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय आम बजट-2026 पेश किया। सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने इसे लोकहितकारी और विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवा, किसान, महिला और मध्यम वर्ग के भविष्य के लिए ठोस रोडमैप है।

हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को केंद्रीय आम बजट-2026 पेश किया गया। आम बजट-2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि यह लोकहितकारी बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक सशक्त दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि यह बजट आंकड़ों के साथ देश के युवा, किसान, महिला और मध्यम वर्ग के भविष्य को संवारने का एक ठोस रोडमैप है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को राहत और छोटे उद्योगों (एमएसएमई ) को प्रोत्साहन देने वाली ये नीतियां रोजगार सृजन की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम हैं।
यह दूरदर्शी बजट निश्चित रूप से भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


