Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsUnion Budget 2026-27 Women s Empowerment with Girls Hostels and STEM Education Initiatives in Hazaribagh
हजारीबाग में वर्किंग वीमेन  और छात्राओं के लिए बनेगा हॉस्टल

हजारीबाग में वर्किंग वीमेन और छात्राओं के लिए बनेगा हॉस्टल

संक्षेप:

केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर जिले में लड़कियों के छात्रावास के निर्माण की घोषणा की है। हजारीबाग में भी कार्यशील महिलाओं और छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने की योजना पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही, STEM शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

Feb 02, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग, वरीय संवाददाता केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं और छात्राओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के हर जिले में एक महिला/लड़कियों के छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल) के निर्माण की घोषणा की है। इस फैसले पर हजारीबाग में भी अमली जामा पहनाया जाएगा। डीसी शशि प्रकाश सिंह कहते हैं कि जिला प्रशासन की ओर से वर्किंग वीमेन और अन्य छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने की योजना पहले से ही प्राथमिकता पर है। केंद्रीय बजट में इसकी घोषणा होने के साथ ही इस योजना को और तेजी से पूरा करने पर बल मिल गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि हजारीबाग में वर्किंग वीमेन हॉस्टल बनाना जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन पहल कर रहा है। स्टेम एजुकेशन के लिए भी प्राथमिकता डीसी शशि प्रकाश सिंह कहते हैं यह खुशी की बात है कि केंद्र सरकार ने स्टेम एजुकेशन पर अपने बजट में प्रावधान किया है। हजारीबाग में इस दिशा में पिछले दो साल से काम हो रहा है। यहां के सभी सीएम एक्सलेंस स्कूलों में इसके लिए काम प्रक्रियाधीन है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के छोटे बड़े स्कूलों में भी इस दिशा में काम चल रहा है। चुरचू के आंगो स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, इचाक के केएनहाई स्कूल समेत कुल सात विद्यालयों में इसके लिए तैयारी की गयी है। चुरचू के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में स्टेम लैब बनाया गया है। हजारीबाग में दसवीं और 12 के विद्यार्थियों के लिए और स्टेम (विज्ञान, टेक्नोलॉजी ,इंजीनियरिंग,और गणित) के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस घोषणा से हजारीबाग के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। जिले में पहले से ही स्टेम शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा स्टेम आधारित शिक्षा को लेकर पहल की गई है और डीसी स्तर से भी इस दिशा में गणतंत्र दिवस पर भी घोषणाएं की जा चुकी हैं। शहर और आसपास के कई विद्यालयों में स्टेम शिक्षा की शुरुआत हो चुकी है। फोटो स्टेम लैब