ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागवाहन चेकिंग अभियान में ट्रक सहित अन्य वाहनों का चालान कटा

वाहन चेकिंग अभियान में ट्रक सहित अन्य वाहनों का चालान कटा

झारखंड राज परिवहन विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर एवीआई रंजीत मुंडा ने वाहनों की जांच...

वाहन चेकिंग अभियान में ट्रक सहित अन्य वाहनों का चालान कटा
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSat, 25 Jun 2022 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रंका (गढ़वा), प्रतिनिधि।

झारखंड राज परिवहन विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर एवीआई रंजीत मुंडा ने वाहनों की जांच की। जांच के क्रम में इंश्योरेंस, लाइसेंस, प्रदूषण सहित अन्य कागजातों की जांच की गई। जांच में नियम विरूद्ध वाहन चलाने के मामले में ट्रक सहित अन्य वाहनों का चालान काटा गया।

रंका थाना मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान में एक मालवाहक ट्रक, एक टेम्पो, एक ट्रैक्टर के अलावा बाइक पकड़ा गया। उनपर नियम विरूद्ध वाहन चलाने पर नौ हजार रुपये का चालान काटा गया। एमवीआई रंतीत मुंडा ने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा। वाहन चेकिंग अभियान में नियम विरूद्ध वाहन चलाते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। जिलांतर्गत सभी प्रखंडों में वाहन चेकिंग अभियान चलाई जाएगी। सभी वाहनों के मालिक को निर्देश भी दिया जा रहा है कि वाहन चलाते वक्त नियमों का पालन करें। साथ ही वाहन के जरूरी कागजात भी साथ रखें। बाइक चालक बिना हेलमेट यात्रा नहीं करे। वाहन चेकिंग अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार सिंह, राकेश दुबे के अलावा थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर पिंकू कुमार और जवान शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें