जेएनवी बोंगा में चयन प्रतियोगिता प्रारंभ
10 अप्रैल को इचाक में पीएमश्री जेएनवी बोंगा के तहत कबड्डी और बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता शुरू हुई। झारखंड के 25 नवोदय विद्यालयों से 143 प्रतिभागी शामिल हुए। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रांची संकुल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई शिक्षकों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इचाक, प्रतिनिधि।जवाहर नवोदय विद्यालय समिति, पटना संभाग के तत्वावधान में पीएमश्री जेएनवी बोंगा, इचाक में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी एवं बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता की शुरुआत 10 अप्रैल को हुई। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के 25 नवोदय विद्यालयों से कुल 143 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें संभागीय स्तर पर रांची संकुल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इसमें हजारीबाग, रामगढ़ और मुजफ्फरपुर जिले शामिल हैं।प्रतियोगिता का संचालन निर्भय कुमार, जयशंकर प्रसाद, जोगेश लिंडा एवं रिया कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार अमिताभ, मो. तनवीर अकबर खान तथा सुचिता रेजिना कुजुर की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में अजय कुमार साहू, अभिनीत कुमार, अंजू दत्ता झा, अनिल कुमार, जोलीन डेका, श्याम किशोर प्रसाद, विनोद कुमार पाण्डेय, विनय प्रताप तिवारी, गणेश शंकर, जया जायसवाल, आबिता सोरेन, प्रियंका शर्मा, दीपक यादव, मो. अफरोज आलम, गोपी बल्लभ एवं नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इचाक पी 1 खेल में अपनी जौहर दिखाते खिलाड़ी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


