झारखंड टी 20 प्रीमियर लीग में बरही के दो क्रिकेट खिलाड़ी की भी हुई नीलामी
बरही के दो क्रिकेट खिलाड़ियों, सचिन यादव और अमन कुमार यादव, का चयन झारखंड टी-20 प्रीमियर लीग में हुआ है। सचिन को रांची टाइटंस ने 80 हजार रुपये में और अमन को जमशेदपुर स्टीलर्स ने 50 हजार रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इस उपलब्धि पर बरही में खुशी का माहौल है।

बरही प्रतिनिधि। जेएससीए के झारखंड टी-20 प्रीमियर लीग में बरही के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बरही के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बरही में हर्ष है। बरही के श्रीनगर गांव निवासी सचिन यादव को रांची टाइटंस ने 80 हजार रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं बरही के हरला गांव के अमन कुमार यादव को जमशेदपुर स्टीलर्स ने बेस प्राइस 50 हजार रुपये में अपनी टीम के लिए चयन किया है। शनिवार को जमशेदपुर के वेब इंटरनेशनल होटल में आयोजित खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया के दौरान दोनों खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी टीमों ने भरोसा जताया।
झारखंड प्रीमियर लीग का उद्घाटन 10 जून को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होगा। सचिन यादव और अमन कुमार यादव के चयन को बरही तथा हजारीबाग जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।फोटो बरही क्रिकेट खिलाड़ी सचिनफोटो बरही क्रिकेट खिलाड़ी अमन
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


