ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागदो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, जेल

दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, जेल

चरही पुलिस ने दो अलग-अलग मामला में फरार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाप्रभारी ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि चपरी निवासी अशोक महतो कांड संख्या 30/20 और बंदा निवासी जेठू महतो कांड...

दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, जेल
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागThu, 01 Oct 2020 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

चरही पुलिस ने दो अलग-अलग मामला में फरार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाप्रभारी ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि चपरी निवासी अशोक महतो कांड संख्या 30/20 और बंदा निवासी जेठू महतो कांड संख्या 33/20 के तहत वांछित अभियुक्त थे। दोनों करीब सात माह से फरार चल रहे थे। चरही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार दोनो अभियुक्त फुसरी में घूम रहे हैं, जहां से गिरफ्तार कर चरही थाना परिसर लाया गया। कोरोना जांच कराने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें