भाकपा माले प्रखंड कमेटी ने मनाया शहादत दिवस व जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

चलकुशा में भाकपा माले ने कामरेड गुरदास चटर्जी का 26वां शहादत दिवस और बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक चौधरी ने की, जिसमें सविता सिंह ने बाबा साहेब के संघर्षों की सराहना की। अशोक चौधरी ने कामरेड चटर्जी की सिद्धांत आधारित राजनीति की प्रशंसा की।

भाकपा माले प्रखंड कमेटी ने मनाया शहादत दिवस व जयंती

चलकुशा, प्रतिनिधि। प्रखंड में भाकपा माले प्रखंड कमेटी द्वारा कामरेड गुरदास चटर्जी का 26वां शहादत दिवस एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती फूल-माला अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव अशोक चौधरी ने की, जबकि संचालन रामप्रसाद राम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य कमेटी सदस्या सह जिला परिषद सदस्य सविता सिंह उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ आंबेडकर ने अपने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की और समाज में समानता एवं अधिकारों के लिए व्यापक आंदोलन किया। वहीं प्रखंड सचिव अशोक चौधरी ने कहा कि कामरेड गुरदास चटर्जी समझौता-विहीन और सिद्धांत आधारित राजनीति के प्रतीक थे।

उनका जीवन अत्यंत सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक था। उन्होंने सुविधा-परस्त राजनीति का हमेशा विरोध किया। बिहार में लालू सरकार के समय उन्हें मंत्री पद का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने स्वयं मंत्री बनने के बजाय डॉ सबा अहमद को मंत्री बनाने का सुझाव दिया।कार्यक्रम में प्रखंड कमेटी के सदस्य बाबू जान मियां, सावित्री देवी, लक्ष्मण दास, छोटू सिंह, वीरेंद्र सिंह, कयूम अंसारी, आनंद सिंह, सहदेव दास, बुलाकी दास, मुस्लिम अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।