Tribute to Dr Manmohan Singh Congress Holds Mourning Session in Hazaribagh ऐतिहासिक सुधारों के माध्यम से मनमोहन सिंह भारत को अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी: प्रदेश अध्यक्ष, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsTribute to Dr Manmohan Singh Congress Holds Mourning Session in Hazaribagh

ऐतिहासिक सुधारों के माध्यम से मनमोहन सिंह भारत को अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी: प्रदेश अध्यक्ष

हजारीबाग में कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि डॉ. सिंह का निधन कांग्रेस और देश के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 29 Dec 2024 11:44 PM
share Share
Follow Us on
ऐतिहासिक सुधारों के माध्यम से मनमोहन सिंह भारत को अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी: प्रदेश अध्यक्ष

हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने की । इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अपना गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत गणराज्य के 13 वें प्रधानमंत्री थे । लोकसभा 2009 चुनाव में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिनको पांच वर्षों का कार्यकाल सफलतापूर्वक करने के बाद लगातार दुसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था । इन्हें 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक पीवी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्तमंत्री की जिम्मेवारी मिली जो उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और एतिहासिक सुधारों के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी । उनके योगदान को यह देश सदैव स्मरण करेगा ।

उन्होंने कहा कि डाॅ.मनमोहन सिंह एक शिक्षाविद, कुशल प्रशासक और विनम्र व्यक्तित्त्व के धनी थे । उनका जीवन सादगी, सेवा और समर्पण की अद्भुत मिशाल है । उनके निधन से कांग्रेस की जो क्षति हुई है जिसकी पूर्ति तत्काल संभव नही ।शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस कठीन घड़ी मे इनके परिजनों को धैर्य व सहन शक्ति प्रदान हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । दो जनवरी को डॉ. मनमोहन सिंह के आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म सभा का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय में किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा की डॉ. मनमोहन सिंह का निधन न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, डॉ. सिंह को भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों का स्तंभ बताते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक था। शोक सभा में धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार , प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा , प्रदेश प्रवक्ता रियाज अहमद ,प्रदेश मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी , प्रदेश कार्यालय सचिव अभिलाष साहू, ओबीसी के राजेश चन्द्र राजु , पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह , प्रदेश सचिव अनिल ओझा,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोप , अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी आबिद अंसारी, यमुना यादव, अदिब रिजवी, शशिकांत ओझा, भालचंद्र मिश्रा, अशोक देव, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, लाल बिहारी सिंह, राजू चौरसिया, अजय गुप्ता, सुनिल सिंह राठौर, रघु जायसवाल, शारदा रंजन दुबे, गोवर्धन गंझू, साजिद अली खान, सदरूल होदा, संजय तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।