आदिवासी लड़की हत्या मामले में आरोपी से मिल रही धमकी , एसपी से शिकायत
आदिवासी लड़की हत्या मामले में मृतक की मां रीना देवी पति मुन्ना हेमब्रम ने आरोपी से मिल रहे धमकी के बाद हजारीबाग एसपी अमन कुमार से मिलकर शिकायत की है

कटकमसांडी, प्रतिनिधि । आदिवासी लड़की हत्या मामले में मृतक की मां रीना देवी पति मुन्ना हेमब्रम ने आरोपी से मिल रहे धमकी के बाद हजारीबाग एसपी अमन कुमार से मिलकर शिकायत की है । शिकायत में कहा है कि आरोपी केस उठाने के लिए दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि केस नहीं उठाओगे तो लड़की की तरह सभी परिवार वालों को जान से मार देंगे । आरोपी के धमकी के बाद सभी परिवार के सदस्य डरे सहमे हुए है । इस मामले को लेकर एसपी ने कटकमसांडी थाना प्रभारी को मामले की जांच करने को कहा है ।
बताया जाता है कि 29 दिसंबर 2025 को आराभुसाई महूगाय गांव की 25 वर्षीय सोनी हेमब्रम पिता मुन्ना हेमब्रम की हत्या कर दी गई थी । घटना के बाद मृतका के पिता के शिकायत पर थाना कांड संख्या 266/25 के तहत केस दर्ज कर एदला गांव निवासी रोशन सिंह भोक्ता पिता गंगा सिंह भोक्ता को नामजद आरोपी बनाया था । पुलिस ने आरोपी रौशन सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है । इधर मृतका की मां ने एक बड़ा खुलासा करते हुए उसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री और डीजीपी से किया है। मुख्यमंत्री और डीजीपी को दिए गए आवेदन में लिखा है कि जिस स्थान पर लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया उस स्थान पर शराब का बोतल , डिस्पोजल ग्लास , हेलमेट दास्तान सहित कई अन्य सामान बरामद हुआ है । साथ ही लड़की का शव एक बड़ा बरगद पेड़ पर लटका हुआ पाया गया था ,जो इस हत्या में कई लोगों की संलिप्तता होने का सबूत पेश कर रहा है । उन्होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी को दिए आवेदन में कुल छह लोगों को इस हत्या में शामिल होने की बात कह रहीं है । जिसमें रोशन सिंह भोक्ता पिता गांगो सिंह भोक्ता ,गांगो सिंह भोक्ता पिता ना मालूम ,फुलमति देवी पति गांगो सिंह भोक्ता , सुनीता देवी पति रोशन सिंह भोक्ता ,सोनु सिंह भोक्ता , रंजीत सिंह भोक्ता दोनों के पिता गांगो सिंह भोक्ता और सोनु सिंह भोक्ता की पत्नी शामिल हैं । मां ने आरोप लगाया है कि सभी लोगों ने षड्यंत्र के तहत एक योजना बनाकर हत्या कर दिया और फिर शव को एंदला टोंगरी स्थित बरगद पेड़ पर लटका दिया था । पुलिस ने घटना स्थल से नायनल की रस्सी और शराब की बोतल और हेलमेट बरामद किया है। सोनी बोकारो जिला में नर्सिंग की ट्रेनिग कर रही थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


