सिविल कोर्ट में पौधारोपण का कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले शुक्रवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट स्थित पार्क में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।

सिविल कोर्ट में पौधारोपण का कार्यक्रम

हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले शुक्रवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट स्थित पार्क में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा की अगुवाई में कई पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी के साथ-साथ मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, पारा लीगल वालेंटियर और विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्रा मौजूद थे। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हम सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस तीव्र गति से औसत तापमान बढ़ रहा है, इसका एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना ही सही है। उन्होंने सूखे और गीले कचड़े को अलग-अलग कर उसका खाद बनाकर उसका सदुपयोग करने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh Newsसिविल कोर्ट में पौधारोपण का कार्यक्रम