ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागविभावि में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विभावि में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत बैंक ऑफ इंडिया और नेशनल इंश्योरेंस के सहयोग से भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर क्विज, स्लोगन...

विभावि में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 03 Nov 2017 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत बैंक ऑफ इंडिया और नेशनल इंश्योरेंस के सहयोग से भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर क्विज, स्लोगन प्रतियोगिता सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो रमेश शरण ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर विचार रखते हुए थ्री सी यानि कास्ट, कम्युनिजम और करप्शन को नियंत्रित करने पर जोर दिया। थ्री सी समाज के लिए हानिकारक है। बगैर भ्रष्टाचार दूर किए राष्ट्र और समाज का विकास बेमानी है।

कुलपति ने राइट टू सर्विस एक्ट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए पारदर्शिता और उत्तरदायित्व जरूरी है। डॉ बीपी सिंह ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए भ्रष्टाचार को दूर करना होगा। वर्तमान समय में सोच बदलने की जरूरत है। ताकि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बन सके। बीओआई के जीएम राजीव रंजन ने कहा कि युवाओं के कंधे पर भ्रष्टाचार मिटाने का दायित्व है, जो समय की मांग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ माग्र्रेट लकड़ा ने कहा कि सिद्धांत की बात करने से काम नहीं चलेगा। बेहतर भारत के निर्माण के लिए व्यावहारिक प्रयास की जरूरत है।

इससे पूर्व क्विज और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दो सौ प्रतिभागियों ने मेरा लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें