वेक्टर जनित रोग नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य सहिया को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

कटकमसांडी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सहिया दीदियों को वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मलेरिया, डेंगू, और फाईलेरिया जैसे रोगों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, घर में लारवा अंडे की पहचान और किटनाशक छिड़काव के निर्देश भी दिए गए।

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य सहिया को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

कटकमसांडी। प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटकमसांडी के सभागार में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सहिया दीदी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भूषण राणा की उपस्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्ताना, स्वास्थ्य उपकेंद्र सुल्ताना, पुंदरी, कुसुम्भा, डांड, पबरा, लुपुंग,खपरियावा, डॉटो, आराभूसाई की सहिया दीदियों प्रशिक्षण दिया गया ।प्रशिक्षण में वेक्टर जनित रोगों के तहत मलेरिया फाईलेरिया, डेंगू , जेई आदि रोगो के बारे मे विस्तार से बताया गया । प्रशिक्षणार्थियों को मलेरिया जांच करने के तरीके और सलाइड व आरडीके करके जानकारी दी गयी।न्यू रिपोर्टिंग फॉर्मेट को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई ।

साथ ही, गृह भ्रमण कर घर मे रखे फ्रीज, कूलर, टायर व विभिन्न जलपात्रों का निरीक्षण कर लारवा अंडे की पहचान करने का निर्देश दिया गया ,ताकि उस घर में किटनाशक का छिड़काव किया जा सके। साथ ही बचाव के उपाय और लोगों को जागरूक करने की विधि की जानकारी दी गई।सप्ताह मे एक दिन ड्राय डे मनाने को लेकर जागरूक किए जाने की बात बताई गई। सभी को हाइड्रोसिल मरीजों का लाइन लिस्टिंग और ऑपरेशन के लिए प्रेरित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में एमओआईसी डा. भूषण राणा, डॉ मुक्ता सोरेंन बीपीएम जयनारायण मिस्त्री, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर संतोष कुमार शर्मा, एमटीएस सुरेंद्र कुमार, पी एम डब्लू मुकेश कुमार, स्वास्थ्य कर्मी अर्जुन प्रसाद, दीपेश कुमार, धुरंधर कुमार सिंह, अब्दुल मन्नान , मिथुन दास पिरामल फाउंडेशन, बीटीटी इस्राफील अंसारी, चिंता देवी, कुमारी अलका ,बेबी शर्मा ‌की‌ भूमिका अहम रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।