Hazaribagh News: 31 घंटे तक रहा जाम ,कोयला ढुलाई शुरू

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: बड़कागांव में डाडी कला ओपी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्टिंग रोड पर एक सड़क हादसे में जयपाली महतो की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव के साथ जाम लगाया। अधिकारीयों की नियुक्ति पर 8.5 लाख मुआवजा और रोजगार की पेशकश हुई। सड़क निर्माण का आश्वासन भी दिया गया।

Hazaribagh News: 31 घंटे तक रहा जाम ,कोयला ढुलाई शुरू

Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत डाडी कला ओपी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्टिंग रोड स्थित चार नंबर गेट के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे हुए सड़क हादसे के बाद उपजे तनाव का 31 घंटे बाद समाधान हो गया। ट्रांसपोर्ट कर रही एक हाईवा ने मंझली डाडी, न्यू चिरुडीह बरवाडीह निवासी जयपाली महतो को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था, जिसके कारण कोयला ढुलाई पूरी तरह बाधित हो गई थी。

मुआवजा और नौकरी पर सहमति

शनिवार को बड़कागांव अंचल अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एनटीपीसी, पीआरसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता में कई बिंदुओं पर सहमति बनी। मानवता के आधार पर कंपनी पीआरसीएल द्वारा मृतक के पुत्र नरेश कुमार महतो को आठ लाख रुपये चेक से दिया जाएगा। वहीं तत्काल अंत्येष्टि के लिए 50 हजार रुपये नकद परिजनों को दिए गए। इसके साथ ही मृतक के छोटे पुत्र सुनील कुमार के परिवार के दो सदस्यों को एनटीपीसी के तहत रोजगार देने का भी आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया।

ग्रामीणों की प्रमुख मांग

ग्रामीणों की प्रमुख मांग थी कि 13 माइल तक जाने वाली मुख्य सड़क से सटा एक अलग 15 फीट चौड़ा मार्ग आम जनता के लिए बनाया जाए, जिस पर सिर्फ आम लोगों का आवागमन हो। कंपनी का भारी वाहन उस रास्ते पर प्रतिबंधित रहेगा। इस पर एनटीपीसी और पीआरसीएल के अधिकारियों ने मार्ग निर्माण का लिखित आश्वासन दिया है। साथ ही यह भी तय हुआ कि जयपाली महतो की घटना को लेकर गांव वालों और परिवार वालों पर किसी प्रकार की एफआईआर नहीं की जाएगी। यदि कार्रवाई होती है तो उसकी जिम्मेवारी एनटीपीसी और पीआरसीएल कंपनी की होगी।

सामाजिक व्यवधान का समाधान

सहमति बनते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। इसके बाद शनिवार को कोयला ढुलाई और आवागमन सामान्य हुआ।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हुए वादों को जल्द से जल्द जमीन पर उतारा जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उक्त वार्ता के दौरान अंचलाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, डाडीकला ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू पंचायत के मुखिया इलियास अंसारी, पूर्व मुखिया मोहन महतो, दिलेश्वर महतो, राजेश महतो, खेमानी साव,दिनेश्वर महतो सहित सैकड़ो संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

✦हादसे में मौत किसकी हुई?−
हादसे में मंझली डाडी, न्यू चिरुडीह बरवाडीह निवासी जयपाली महतो की मौत हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHazaribagh News: 31 घंटे तक रहा जाम ,कोयला ढुलाई शुरू