युवा अधिवक्ता सत्यम कुमार का निधन, बार संघ में शोक

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

हजारीबाग के युवा अधिवक्ता सत्यम कुमार का 17 मार्च को निधन हो गया। वे 34 वर्ष के थे और फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। रांची के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से बार संघ में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और एक डेढ़ वर्षीय पुत्र छोड़ गए हैं।

युवा अधिवक्ता सत्यम कुमार का निधन, बार संघ में शोक

हजारीबाग विधि प्रतिनिधि। बार संघ हजारीबाग के युवा सदस्य व अधिवक्ता सत्यम कुमार का निधन 17 मार्च को हो गया। वे जादो बाबु चौक के समीप रहते थे और 34 वर्ष के थे। वे पिछले दो वर्षो से फेफड़ा के केंसर से जुझ रहे थे। रांची स्थित पारस अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। जहां मंगलवार की सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे वर्ष 2017 से बार संघ से जुड़कर नियमित रूप से वकालत कर रहे थे। तीन वर्ष पूर्व ही उनकी शादी हुई थी। वे अपने पीछे माता-पिता, पत्नी व एक डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र को पीछे छोड़ गए हैं।उनके

निधन के बाद बार संघ में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं की मानें तो वे एक बहुत ही नेक, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उनका इस तरह से जाना बार में अपूरणीय क्षति है। जिसे कभी पूरा नही किया जा सकता। बार संघ के प्रभारी संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने बताया कि सत्यम कुमार के निधन के बाद 18 मार्च को बार संघ में एक शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। शोक सभा के बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अपने आप को अलग रखेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।