Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsTragic Drowning 6-Year-Old Rishabh Dies in Water-Filled Pit in Hazaribagh
लोहसिंघना थाना क्षेत्र में हादसा, गड्ढे में डूबने से आरक्षी के छह वर्षीय पुत्र की मौत

लोहसिंघना थाना क्षेत्र में हादसा, गड्ढे में डूबने से आरक्षी के छह वर्षीय पुत्र की मौत

संक्षेप:

हजारीबाग में शुक्रवार शाम छह वर्षीय ऋषभ की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। वह पुलिस आरक्षी अंजू देवी का बेटा था और निर्माणाधीन बाउंड्री के पास खेल रहा था। गड्ढे में गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 09, 2026 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

हजारीबाग। हिटी शुक्रवार की शाम एक पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे ऋषभ की मौत हो गयी। वह लोहसिंघना थाना क्षेत्र के पुलिस केंद्र में प्रतिनियुक्त है। आरक्षी अंजू देवी का पुत्र था। जानकारी के अनुसार बाउंड्री निर्माण के लिए खोदे गए नींव के गड्ढे में वह गिर गया। गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिससे बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को गड्ढे से निकालकर तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि ऋषभ राज पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री के समीप खेल रहा था।

इसी दौरान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस लाइन परिसर में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद माहौल शोकाकुल है। पुलिस मेंस एसोसिएशन के उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चा खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बाउंड्री निर्माण करा रहे संवेदक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि गड्ढे को ढंका गया होता या सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो यह हादसा नहीं होता। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में भी आक्रोश है और दोषी संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।