हैदराबाद में लोडर से दबकर इचाक के मजदूर की मौत
गरड़ी गांव के निवासी सतीश कुमार की हैदराबाद में लोडर से दबकर मौत, जवान की मौत से परिवार शोक से लबालब, मुखिया ने सहायता का भरोसा दिया।

इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड की डाडीघाघर पंचायत अंतर्गत गरड़ी गांव निवासी 19 वर्षीय सतीश कुमार (पिता- जानकी सिंह) की हैदराबाद के पिलापल्ली शहर में लोडर से दबकर मौत हो गई। सतीश करीब डेढ़ माह पूर्व हेल्पर के रूप में काम करने हैदराबाद गया था। मुखिया नंदकिशोर कुमार ने बताया कि दो जून को चालक समेत चार लोग लोडर में डीजल भर रहे थे। इसी दौरान वाहन का ब्रेक फेल हो गया और लोडर पीछे लुढ़क गया। इसकी चपेट में आने से सतीश और पलामू के एक अन्य हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक और एक अन्य मजदूर समय रहते कूदकर बच निकले।तीन
जून को शव गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सतीश दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। आर्थिक तंगी के कारण उसने मैट्रिक के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और मजदूरी करने बाहर गया था। जवान बेटे के निधन से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मुखिया नंदकिशोर कुमार ने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


