दो बाइकों की भिड़ंत में बुझ गए दो घरों के चिराग , एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
बीते शनिवार जीटी रोड पर पिपरा कट के समीप दो बाइकों की टक्कर में 20 वर्षीय अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुमित ठाकुर ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। इस हादसे से पूरे महूदी और चौपारण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

चौपारण प्रतिनिधि बीते शनिवार जीटी रोड स्थित पिपरा कट के समीप, दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में गया जी, बिहार के अजय कुमार ( 20 ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित ठाकुर ( 30 ) पिता बलदेव ठाकुर की हजारीबाग सदर में ईलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही पूरे महूदी और चौपारण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। क्या है मामला : बीते शनिवार करीब 8 बजे सुमित अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। पिपरा कट मोड़ के पास वनवे होने के कारण सामने से आ रहे अजय की अनियंत्रित बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमित को गंभीर चोटें आईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वही अजय ने मौके लर ही दम तोड़ दिया। सुमित अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित एक मिलनसार व्यक्ति थे और इस हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें : थाना प्रभारी थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए एक बार फिर लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की है। विशेषकर वनवे और कट के पास बाइक की रफ्तार धीमी रखने और अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की सलाह दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



