सुपरवाइजर का सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल

Feb 08, 2026 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share Share
Follow Us on

झुमरा तिलैया के पास एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से शशि कुमार की मौत हो गई, जबकि रामाशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। शशि एक कंपनी में सूपरवाइजर थे और अपने दोस्त के साथ जा रहे थे। परिवार ने कंपनी से मुआवजे की मांग की, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सुपरवाइजर का सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल

दारू, प्रतिनिधि। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा तिलैया के समीप शनिवार की रात एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हरली-पेटो निवासी शशि कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल रामाशीष कुमार हरली पंचायत की पंचायत समिति सदस्य के पति सह प्रतिनिधि हैं। लोगो ने बताया की शशि कुमार किसी कम्पनी में सूपरवाइजर का काम करता था। वह विष्णुगढ़ थाना के बनासो में पदस्थापित था। शशि इटखोरी से अपना सामान लेकर अपने दोस्त रामाशीष कुमार के साथ शनिवार की रात को बनासो जा रहा था।

इसी दौरान तिलैया के पास हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शशि कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि शशि बेहद मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था, उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय कंपनी के कार्यालय बनासो ले गए। जहां उनलोगों ने कंपनी से मुवाआजे की मांग करने लगे। काफी मसक्कत के बाद कंपनी ने उनके परिजनों को बीमा राशि व तीन लाख नकद देने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने शव को अपने निवास स्थान लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। वह घर का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था। अपने पीछे एक बूढ़ी मां, पत्नी व 11 साल का बच्चा छोड़कर चला गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।