Hazaribagh News: बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड समेत 186 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना
Hazaribagh News: जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर पुलिस ने नूतन नगर में वाहन चेकिंग की। वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।

Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। एसपी अमन कुमार के निर्देशानुसार शनिवार की रात शहर के नूतन नगर नो एंट्री पॉइंट पर औचक विशेष वाहन चेकिंग चलाया गया। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने जमकर जुर्माना वसूला।
यातायात चेकिंग अभियान
सीसीआर डीएसपी मो अयातुल्लाह के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनूप कुमार सहित तीन पुलिस पदाधिकारी और आठ गृहरक्षकों की विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने नूतन नगर के पास सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को चिन्हित कर उन पर आर्थिक दंड लगाया।
जुर्माने की जानकारी
अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट 125 ट्रिपल लोडिंग के 34, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करते 08 और नो-पार्किंग के उल्लंघन में 19 ऑटो व टोटो चालक पकड़े। पुलिस ने बताया कि कि यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए इसे लगातार जारी रखा जाएगा।
लोगों से अपील
पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और सड़क हादसों को कम करना है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।


