हजारीबाग झील क्षेत्र में यातायात एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

18 मई को उपायुक्त हेमन्त सती ने हजारीबाग झील के निकट यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग की अव्यवस्था और जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को व्यवस्थित पार्किंग जोन विकसित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, मछली दुकानों को उचित स्थान पर स्थानांतरित करने का भी आदेश दिया ताकि अव्यवस्था कम हो सके।

हजारीबाग झील क्षेत्र में यातायात एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण

हजारीबाग वरीय संवाददाता उपायुक्त हेमन्त सती ने 18 मई को हजारीबाग झील के निकट प्रतिदिन लगने वाली भीड़-भाड़ एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त श्री ओम प्रकाश गुप्ता भी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पाया कि झील क्षेत्र में आने वाले आगंतुकों द्वारा यत्र-तत्र वाहनों की पार्किंग किए जाने से विशेषकर शाम के समय अत्यधिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को झील के समीप उपलब्ध खाली स्थान को विकसित कर व्यवस्थित पार्किंग जोन के रूप में उपयोग में लाने का निर्देश दिया, ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने झील के समीप सड़क किनारे अनियमित रूप से लगने वाली मछली दुकानों को चिन्हित कर उन्हें निर्धारित फेंसिंग क्षेत्र के भीतर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया, जिससे सड़क किनारे अव्यवस्था एवं जाम की समस्या को कम किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग झील क्षेत्र शहर का प्रमुख स्थल है। यहां सुव्यवस्थित यातायात एवं साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित होना चाहिए,उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया कि आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करते हुए आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।