ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागविश्व परिवार दिवस पर जायसवाल परिवार के तीन पीढ़ियों ने की सेवा

विश्व परिवार दिवस पर जायसवाल परिवार के तीन पीढ़ियों ने की सेवा

विश्व परिवार दिवस के मौके पर जायसवाल परिवार की तीन पीढिय़ों ने एक साथ जनसेवा में बंटाया हाथ। सदर विधायक मनीष जायसवाल के साथ जन सेवा के कार्यों में जुटे हैं। कोविड-19 महामारी के इस दौर में जायसवाल...

विश्व परिवार दिवस पर जायसवाल परिवार के तीन पीढ़ियों ने की सेवा
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 15 May 2020 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व परिवार दिवस के मौके पर जायसवाल परिवार की तीन पीढिय़ों ने एक साथ जनसेवा में बंटाया हाथ। सदर विधायक मनीष जायसवाल के साथ जन सेवा के कार्यों में जुटे हैं। कोविड-19 महामारी के इस दौर में जायसवाल परिवार के सदस्यों ने तन, मन और धन से लोगों की सेवा में समर्पित भाव से जुटकर मानवता का मिसाल पेश की है। परिवार के सर्वाधिक सक्रिय सदस्य सदर विधायक जायसवाल ने रात-दिन एक करके नर सेवा को नारायण सेवा मानकर जरूरतमंद लोगों तक भोजन, मास्क, कोरोना वारियर्स तक अल्पाहार, सैनिटाइजर और मास्क पहुंचा कर सेवा के क्षेत्र में एक लंबी लकीर खींची है। उनकी पत्नी सह एंजेल्स हाई स्कूल की निदेशिका निशा जायसवाल ने उनके इस सेवा कार्य में किचन प्रबंधन और वितरण व्यवस्था की कमान संभाली। जायसवाल परिवार के मुखिया सह पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल और उनकी पत्नी विद्या जायसवाल ने अपनी ढलती उम्र को मात देते हुए अपने बेटे द्वारा किए जा रहे हैं सेवा कार्य में घर में रहते हुए ही नमो आहार कच्चा राशन फूड पैकेट्स निर्माण कार्य में पूरी ताकत झोंक दी। परिवार के युवा सदस्य करण जायसवाल और उनकी पत्नी अवंतिका जायसवाल ने भी सेवा के इस कार्य में अपने जोश और जुनून को शत-प्रतिशत खपाया। जायसवाल परिवार की लाड़ली बेटी रिया जायसवाल और बाल सदस्य हृषिक और आरव ने भी अपना पूरा योगदान देते हुए अपने मनोरंजन को त्यागकर मानव सेवा के कार्य में भागीदार बने हुए हैं। विधायक के भाई प्रशांत जायसवाल और उनकी पत्नी ट्विंकल जायसवाल ने भी जनसेवा के कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। परिवार के सदस्य और विधायक जायसवाल के एक ओर भाई निशांत जायसवाल और उनकी पत्नी प्रियंका जायसवाल लॉकडाउन के कारण परिवार से दूर अवश्य हैं लेकिन वीडियो कॉल के जरिए वह भी अपने परिवार से जुड़े रहकर सभी का हौसला निरंतर बढ़ाने में जुटे हैं। विश्व परिवार दिवस के मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि मजबूत परिवार ही मजबूत राष्ट्र और समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें