ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागपीने का पानी सप्लाई नहीं होने से हजारों लोग परेशान

पीने का पानी सप्लाई नहीं होने से हजारों लोग परेशान

सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू में डीसी को पत्र लिखकर समय पर पानी सप्लाई करने और गंदे पानी की सप्लाई पर रोक लगाने की मांग की है। कहा है कि शहर के...

पीने का पानी सप्लाई नहीं होने से हजारों लोग परेशान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हजारीबागThu, 25 Aug 2022 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि

सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू में डीसी को पत्र लिखकर समय पर पानी सप्लाई करने और गंदे पानी की सप्लाई पर रोक लगाने की मांग की है। कहा है कि शहर के हजारों लोग पीने के पानी से महरुम हो रहे हैं। शहर में पानी की सप्लाई ठेकेदार और उसके कर्मियों पर निर्भर है। ठेकेदार की इच्छा हुई तो पानी का सप्लाई हुई और नहीं तो शहर के लोग पानी के इंतजार में बैठे रहते हैं। बीते 48 घंटा से पीने के पानी का सप्लाई बाधित है। शहर की एक बड़ी आबादी आज भी इसी सप्लाई के पानी पर निर्भर है। बावजूद अधिकारी वेपरवाह हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात करने से वे कहते हैं कि जाकर ठेकेदार से बात कीजिए। पानी सप्लाई का जिम्मा हमारा नहीं है। ठेकेदार का है। नगर निगम सिर्फ वाटर टैक्स वसूलता है। पानी सप्लाई होता है या नहीं, पानी स्वच्छ या गंदा सप्लाई होता है इसका देखभाल करने की जिम्मेदारी से नगर निगम अपने आप को मुक्त कर रखा है। आए दिन बिना फिल्टर किए गंदा पानी का सप्लाई ठेकेदार द्वारा किया जाता है। मजबूरी में लोग इसी गंदा पानी को पीकर बीमार पड़ते हैं और अधिकारी निश्चिंत रहते हैं। सीपीएम के नेता गणेश कुमार सीटू ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर पानी सप्लाई की व्यवस्था नहीं सुधरती है तो पार्टी जिला कमेटी इस पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें