ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागविधायक के भाई अंकित बने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन के प्रदेश सचिव

विधायक के भाई अंकित बने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन के प्रदेश सचिव

अंकित राज (हजारीबाग) को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन झारखंड प्रदेश के सचिव बनाए जाने पर लोगों ने बधाई दी है। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने पत्र जारी कर दी है। झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित...

विधायक के भाई अंकित बने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन के प्रदेश सचिव
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागTue, 11 Aug 2020 03:14 AM
ऐप पर पढ़ें

अंकित राज (हजारीबाग) को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन झारखंड प्रदेश के सचिव बनाए जाने पर लोगों ने बधाई दी है। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने पत्र जारी कर दी है। झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित सचिव अंकित राज ने कहा कि मजदूर वर्ग के लोगों के हित के लिए कार्य करने का प्रयास करता रहूंगा। उनके हर समस्या का समाधान का प्रयास करूंगा। अंकित राज झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव एवं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक निर्मला देवी के पुत्र तथा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक अंबा प्रसाद के भाई हैं। सचिव बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देनेवालों में प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, संजय कुमार महतो, बाबर हुसैन, व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, अनुज कुमार, कौलेश्वर राम, पंकज साव, तबस्सुम, शेख अब्दुल्ला, शमशेर आलम, जगतनंदन प्रसाद गुप्ता, दीपक करमाली, मो अताउल्लाह, दशरथ महतो, जमाल सगीर, चंद्रिका साव, प्रकाश प्रसाद, आशीष चक्रवर्ती, गौतम विश्वकर्मा, रोहित सिंह, अहमदुल्लाह, मुस्लिम मियां, मनोज ठाकुर, फागु गोप, तनवीर आलम, महादेव हंसदा, दीपक कुमार आदि शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें