ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागप्रकृति में फाग के रंग, लुभा रहे पलाश और सेमल के फूल

प्रकृति में फाग के रंग, लुभा रहे पलाश और सेमल के फूल

प्रकृति में फाग के रंग दिख रहे हैं। बड़कागांव के अधिकतर जगंलवर्ती इलाकों में पलाश और सेमल के लाल फूल के साथ , पीले जंगली फूल अप्रतीम सुंदरता बिखेर...

प्रकृति में फाग के रंग, लुभा रहे पलाश और सेमल के फूल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हजारीबागMon, 14 Mar 2022 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़कागांव। प्रतिनिधि

प्रकृति में फाग के रंग दिख रहे हैं। बड़कागांव के अधिकतर जगंलवर्ती इलाकों में पलाश और सेमल के लाल फूल के साथ , पीले जंगली फूल अप्रतीम सुंदरता बिखेर रहे हैं। वसंत ऋतु के आगमन होते ही ठंड अपनी चादर समेट लेती है और पेड़-पौधे में नये पत्ते का सृजन होना शुरू हो जाता है।

इस मौसम के आगमन से जंगलों की खुबसूरती का एक अलग ही नजारा है। विदित हो कि फाल्गुन माह में होली के त्योहार में इस फूल से रंग भी तैयार किया जाता है। यह एक प्रकृति रंग बनता है। इसके रंग शरीर में किसी प्रकार के कोई हानि नहीं करती है। इसके पत्ते, टहनी, फली तथा जड़ तक का बहुत ज्यादा आयुर्वेदिक तथा धार्मिक महत्व है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें