ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड हज़ारीब़ागहथियारों का सौदागर आया मुफस्सिल थाना पुलिस की गिरफ्त मेंआरोप में पहले जेल जा चुका है। इनसे कौन अपराधी या उग्रवादी संगठन गोली खरीदते थे। पुलिस यह जानने में जुटी है।

हथियारों का सौदागर आया मुफस्सिल थाना पुलिस की गिरफ्त मेंआरोप में पहले जेल जा चुका है। इनसे कौन अपराधी या उग्रवादी संगठन गोली खरीदते थे। पुलिस यह जानने में जुटी है।

एसपी मयूर पटेल और एसडीपीओ कमल किशोर की गुप्त सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस को बुधवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हथियार के दो सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पिस्टल में उपयोग...

हथियारों का सौदागर आया मुफस्सिल थाना पुलिस की गिरफ्त मेंआरोप में पहले जेल जा चुका है। इनसे कौन अपराधी या उग्रवादी संगठन गोली खरीदते थे। पुलिस यह जानने में जुटी है।
हिन्दुस्तान टीम,हजारीबागFri, 20 Dec 2019 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

एसपी मयूर पटेल और एसडीपीओ कमल किशोर की गुप्त सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस को बुधवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हथियार के दो सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पिस्टल में उपयोग किए जाने वाले 6.5 एमएम के 60 जिंदा गोली बरामद किए गये हैं। उनके पास से 28 हजार रुपए नगद, दो मोबाइल और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए हथियारों के सौदागर गौतम कुमार पिता कोलेश्वर प्रसाद मेहता, ग्राम कुरहा, शशि कुमार शर्मा पिता जगदीश राम शर्मा बड़का खुर्द दोनो इचाक थाना के रहने वाले हैं। मुफस्सिल थानाप्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी हथियार व गोली सप्लाई का काम करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर बुधवार की रात कोनार पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान रामगढ़ से हजारीबागआ रहे दोनों शातिर अपराधी पुलिस के वाहन चेकिंग को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा। जब जांच की गई, तब उनके पास से पिस्टल में उपयोग किए जाने वाले 60 जिंदा गोली बरामद किए गए। नगद 28 हजार, दो मोबाइल और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। पूछताछ के क्रम में दोनों शातिर अपराधियों ने रामगढ़ जिले के हथियार के सौदागर मुन्ना सिंह से गोली खरीद कर लाने की बात कही। यह भी बताया कि दोनों 120 गोली खरीदने के लिए 60 हजार रुपया नगद लेकर गए थे। लेकिन सप्लायर मुन्ना सिंह ने 120 की जगह 60 गोली की सप्लाई की। 60 गोली बाद में देने की बात कही। 30 हजार रुपए में 60 गोली का सौदा तय हुआ। जिसे लेकर वे रामगढ़ से इचाक लौट रहे थे। दो हजार रूपये रास्ते में खाने पीने में खर्च किया। नगद 28 हजार वापस लेकर लौट रहे थे। पुलिस का मानना है कि पकड़े गए दोनों अपराधी हथियार के सौदागर है। उनके पास से बरामद किए गए गोली किसी शातिर अपराधी या किसी उग्रवादी संगठन को पहुंचाने की तैयारी में थे। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों शातिर अपराधियों से हथियार के कारोबार को लेकर पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस की गिरफ्त में आए शशि कुमार शर्मा बरही थाना से आर्म्स एक्ट के आरोप में पहले जेल जा चुका है। इनसे कौन अपराधी या उग्रवादी संगठन गोली खरीदते थे। पुलिस यह जानने में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें