फोकल एमडीए टीबी को लेकर बीडीओ ने किया प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
कटकमसांडी में प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में 20 अप्रैल से 5 मई तक 12 गांवों में फैलारिया रोधी दवा देने और बुखार पीड़ितों के रक्त परीक्षण का निर्णय लिया गया। 14-15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी।

कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के सभागार मे फोकल एमडीए और टीबी को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने की और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी गांव भूषण राणा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे । प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की आयोजित इस बैठक मे बताया गया कि 20अप्रैल से 5 मई तक चयनित 12 गांव में सभी लाभार्थियों को फैलारिया रोधी दवा खिलाई जाएगी । दवा का सेवन 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे , गर्भवती एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं कराया जायेगा।
प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के सभी गांव में बुखार पीड़ित व्यक्तियों का रक्तपट जांच किया जायेगा । इसके लिए सहिया, एएनएम , एमपीडब्ल्यू को डीके संग्रह प्रत्येक घर जा जाकर डीके संग्रह करने का निर्देश दिया गया है । चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 से 25 अप्रैल तक चलाया जाएगा।साथ ही उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष के किशोरियों का सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटकमसांडी में एचपीवी वैक्सीन मुफ्त किया जा रहा है। जबकि 24 मार्च 2026 से यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 डेज टीवी कैंपेन का शुभारंभ किया गया है जिसमें सभी 14 वर्ष से ऊपर जिसमें गर्भवती महिला को छोड़कर और वुलनरेबल जनसंख्या के हाई रिस्क गांव में मोबाइल वैन के द्वारा एक्स-रे किया जाएगा। बैठक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जेएसएलपीएस प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक , कटकमसांडी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक , एमटीएस सुरेंद्र कुमार , 20 सूत्री उपाध्यक्ष नरसिंह प्रजापति कंचनपुर पंचायत के मुखिया,पिंकी राणा , महिला पर्यवेक्षक सरस्वती देवी ,अशोक राणा आदि उपस्थित थे । बैठक के अंत में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। साथ ही कार्यक्रम के तहत आईएफए सिरप और दवा सभी जगह उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


