केरेडारी में 15213 बच्चों को प्लस पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य
केरेडारी में रविवार को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ कुमार संजीव ने एक बच्चे को पोलियो खुराक पिलाकर शुरुआत की गई। तीन दिवसीय पल्स...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हजारीबागMon, 01 Feb 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें
केरेडारी।प्रतिनिधि
केरेडारी में रविवार को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ कुमार संजीव ने एक बच्चे को पोलियो खुराक पिलाकर शुरुआत की गई। तीन दिवसीय पल्स पोलियो का खुराक रविवार को बूथ के माध्यम से पिलाया गया। एक और दो फरवरी को सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एनजीओ के तहत एक गांव की महिला एवं युवक डोर टू डोर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाया जायेगा। केरेडारी में प्लस पोलियो की खुराक शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे को पिलाया जायेगा। जिसमें 15213 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की सफलता के लिए कई टीम बनाई गई है। 85 बूथों में बच्चों को प्लस पोलियो का दवा पिलाया गया।
