Hazaribagh News: जैक एंड जिल स्कूल की पूर्व छात्रा तन्वी ने नीट यूजी में पाई सफलता
Hazaribagh News: हजारीबाग की पूर्व छात्रा तन्वी उपाध्याय ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने विद्यालय, परिवार और जिले को गर्वित किया है। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी उपलब्धि को मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।जैक एंड जिल स्कूल, हजारीबाग की पूर्व छात्रा तन्वी उपाध्याय ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। तन्वी, दिनेश उपाध्याय की पुत्री हैं और उन्होंने सत्र 2022-24 में विद्यालय से अध्ययन किया था। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया। निदेशक ने कहा कि तन्वी की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और सही मार्गदर्शन व निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सचिव ने भी उन्हें एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की शुभकामनाएं दीं।नीट
पी1-फोटो तन्वी उपाध्यायनीट पी 2 तन्वी उपाध्याय को मिठाई खिलाने परिजन
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


