मैट्रिक एवं इंटर के प्रतिभावान विद्यार्थी किए गए सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share

विष्णुगढ़ के नरकी पंचायत भवन में एक प्रतिभा सम्मान समारोह और कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर के सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षकों ने कैरियर के लिए सुझाव दिए और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। मुख्य वक्ता ने शिक्षा को जीवन में आवश्यक बताया।

मैट्रिक एवं इंटर के प्रतिभावान विद्यार्थी किए गए सम्मानित

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।प्रखंड के नरकी पंचायत भवन सभागार में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मैट्रिक और इंटर के सफल होने वाले प्रतिभावान विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान गाकर किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने कैरियर को लेकर अनेक प्रश्न किए। प्रशिक्षकों ने कैरियर को लेकर बेहतर सुझाव दिए। मैट्रिक में 464 अंक लाने पर बेबी कुमारी तथा गणेश कुमार महतो ने 385 अंक लाने पर पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। आदर्श पब्लिक स्कूल के निदेशक डिलेश्वर कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा से बच्चों को जोड़ने के लिए उनके मनोबल को बढ़ाना बहुत जरूरी है।

अगर बच्चे का मनोबल हमेशा सकारात्मक रहे तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता ग्रेट इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा आज के समय में बहुत जरूरी है। शिक्षा के बिना मनुष्य एक पशु के समान है। विशिष्ट अथिति प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि निरंतर प्रयास करने से एक न एक जरूर सफलता मिलती है। मौके पर समाजसेवी अशोक गंझू, वार्ड सदस्य लखन मुर्मू, समाजसेवी मनोज महतो समेत कई विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।