Hazaribagh News: शहर के हीराबाग चौक बिजली ऑफिस नाला से मिला लापता युवक का संदिग्ध हालत में सनसनी

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

Hazaribagh News: शहर के हीराबाग चौक के पास नाले से मिला लापता युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद  फैली सनसनी हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  शहर के हीराबाग चौक स्थित बिज

Hazaribagh News: शहर के हीराबाग चौक बिजली ऑफिस नाला से मिला लापता युवक का संदिग्ध हालत में सनसनी

Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  शहर के हीराबाग चौक स्थित बिजली कार्यालय के समीप शनिवार को एक नाले से युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान डीपूगढ़ा निवासी नवीन कुमार वर्मा (40-45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले दो दिनों से लापता था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक नवीन कुमार वर्मा 16 जुलाई से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद कोर्रा थाना में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। शनिवार शाम जब स्थानीय लोगों की नजर बिजली कार्यपालक अभियंता कार्यालय के सामने नाले के पास कीचड़ में दबे शव पर पड़ी, तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी।घटना

की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। सदर थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक नाले तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।