कोनार के डीवीसीकर्मी की इलाज के दौरान मौत
विष्णुगढ़ के डीवीसी कोनार डैम में कार्यरत कर्मचारी कारू सिंह (55) की आकस्मिक मृत्यु हो गई। उन्हें बीटीपीएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हुआ। उनके पीछे एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। उनके निधन पर डीवीसी के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया।

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के डीवीसी कोनार डैम में पदस्थापित असैनिक विभाग के कर्मी सह जमनीजारा निवासी कारू सिंह (55) की डीवीसी बीटीपीएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आकस्मिक मौत हो गई। वे कोनार में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत थे। डीवीसी में उनकी सेवा अवधि बची हुई थी। वे अपने पीछे एक पुत्र एवं पांच पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन पर कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, इस दुःख की घड़ी में डीवीसी कोनार के परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह, प्रबंधक गोपाल महतो, चंदन कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, सुनील कुमार, राउतु सोरेन, राकेश कुमार, राकेश भास्कर, टेकलाल महतो, डेगलाल महतो, दामोदर महतो, गोपाल प्रसाद मोदी, प्रमोद कुमार, बैजनाथ, चुन्नू झा समेत डीवीसी के कई पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



